संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी संकल्प के क्रम में रविवार को राजकीय महिला महाविद्यालय खलीलाबाद में प्राचार्य डॉ. आशाराम के नेतृत्व में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक हानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के लैपटाॅप के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्राओं ने देखा और सुना। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के संदेश को गंभीरता एवं उत्साहपूर्वक सुना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।