फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक ने भेजा फोटो, युवती का रिश्ता टूटा

Sun, 02 Aug 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र में एक युवती की फोटो के माध्यम से अश्लील तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और शादी तुड़वाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी की शादी तय हो चुकी थी। आरोप है कि हरिकेश ने युवती की फोटो का इस्तेमाल कर अश्लील फोटो तैयार कर लिया। इसके बाद वह युवती को फोन कर शादी न करने का दबाव बनाने लग। युवती के इंकार करने पर आरोपी ने 13 से 17 जुलाई के बीच अश्लील फोटो उसके होने वाले दूल्हे के पास भेज दिए। इससे रिश्ता टूट गया। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें