फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर युवती की पिटाई, तीन लोगों पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के बेला गांव में रंजिश में घर में घुसकर एक युवती के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बेला गांव निवासी सईदुन्निशा ने दुधारा थाने में दी तहरीर में बताया कि 18 जून की दोपहर करीब तीन बजे वह घर पर नहीं थीं। उनकी पुत्री साजिदा खातून घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के गोपी, नाजमा खातून तथा मोहम्मद शमीम रंजिश में उनके दरवाजे पर पहुंचे और युवती को घर में घुसकर मारापीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कराया। एसओ दुधारा अमित कुशवाहा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें