फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर से दिल्ली जाने के लिए निकला युवक, रेलवे अंडरपास में मिला शव

Fri, 17 Jan 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के मुखलिसपुर की घटना, बुधवार को घर से निकला था युवक
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर रेलवे अंडरपास पर बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान महुली क्षेत्र के घोरही गांव निवासी विशाल पांडेय उर्फ हिमांशु के रूप में हुई। पिता गिरिजेश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता का कहना है कि बुधवार को बेटा घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखलिसपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे निर्माणाधीन अंडरपास के पास सुबह करीब आठ बजे शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आसपास के लोगों की मदद से पहचान कराने की कोशिश की गई। युवक के पास मिले मोबाइल की मदद से परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सुबह दस बजे के करीब महुली क्षेत्र के घोरही गांव निवासी गिरिजेश कुमार पांडेय ने शव की पहचान बेटे विशाल पांडेय उर्फ हिमांशु (25) के रूप में की।
विज्ञापन

मृतक के पिता गिरिजेश ने बताया कि बुधवार को वह घर नहीं थे। घर से दिल्ली जाने की बात कहकर हिमांशु निकला था। सुबह बेटे के शव की सूचना मिली।
इस संबंध में कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। मामले में परिजन अगर कोई तहरीर देते हैं, तो उसकी जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


नौकरी के लिए घर से निकला, पहुंची मौत की खबर

- छोटे भाई के बुलाने पर दिल्ली में नौकरी करने के लिए घर से निकला था विशाल


धनघटा। महुली क्षेत्र के घोरही गांव से विशाल पांडेय उर्फ हिमांशु बुधवार की शाम दिल्ली के लिए निकला था। उसका शव बृहस्पतिवार को खलीलाबाद अंडरपास के पास मिलने से गांव में शोक का माहौल है। बेटे की मौत की सूचना से घर में चीख-पुकार मच गई। विशाल हाईस्कूल तक पढ़ाई करने के बाद बेरोजगार था। वह पिता के साथ खेती-बाड़ी में सहयोग दे रहा था। बुआई सीजन पूरा होने के बाद वह रोजगार की तलाश में जुट गया। दिल्ली में पहले से ही छोटा भाई विमल नौकरी कर रहा था। बड़े भाई के लिए उसने नौकरी भी ढूंढ ली थी। परिजनों के अनुसार बुधवार शाम को विशाल उर्फ हिमांशु घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव खलीलाबाद में मिलने की सूचना पाकर घर में चीख-पुकार मच गई। मां पुनीता पांडेय बार-बार बेहोश हो जा रही थीं।
विज्ञापन



विशाल के जनेऊ की तैयारी में जुटा था परिवार

इसी साल विशाल का जनेऊ होने वाला था। परिवार के लोग कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित थे। रिश्तेदारों को बुलाने, खानपान, कार्यक्रम में लगने वाले खर्च के इंतजार में परिजन लगे थे, लेकिन उनकी खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें