फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार और बेंच के बीच तालमेल जरूरी : मधुसूदन

Fri, 17 Jan 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल तहसील सभागार में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन

- निर्धारित समय में न्याय मिले यह होनी चाहिए प्राथमिकता : विधायक


मेंहदावल। तहसील बार एसोसिएशन मेंहदावल के नवनिर्वाचित कमेटी के पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में आयोजित की गई। निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी ने कहा कि बार और बेंच के बीच तालमेल होना चाहिए। बार-बेंच दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। दोनों का परस्पर सहयोग वादकारियों के हित के लिए जरूरी है।
बार काउंसिल के सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी ने आगे कहा कि संवाद से किसी भी समस्या का समाधान हो सकता है। बार व बेंच आपस में तालमेल बिठाकर कार्य करें, जिससे लोगों को न्याय मिलने में आसानी हो। बार काउंसिल के सदस्य मधुसूदन न्याय पाने की आस में पीड़ित लंबी दूरी तय करके न्यायालय में आते हैं। उनका हित सर्वोपरि रहना चाहिए। अधिवक्ता हित के लिए संगठन लगातार कार्य करता है।
विज्ञापन

वहीं मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित के लिए वह लगातार प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान सभी को काम करने की आजादी देता है। सबकी प्राथमिकता न्याय के प्रति सजग रहने की है। पीड़ितों को निर्धारित समय में न्याय मिले यह बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वह सदैव मदद के लिए तत्पर खड़े रहेंगे। इसके अलावा एसडीएम मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि समय-समय पर बार और बेंच के लोग साथ-साथ बैठते हैं। कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा होती है। इससे विकट समस्याएं भी दूर होती हैं।
विज्ञापन

इस दौरान अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम प्रसाद पाठक, महामंत्री जनार्दन प्रसाद पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिठाई लाल यादव सहित चुने हुए बार एसोसिएशन के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान तहसीलदार आनंद कुमार ओझा, महेश्वर त्रिपाठी, हरगोविंद राय, विजय मिश्र, सूर्य प्रकाश दुबे, दिलीप भट्ट, राधेश्याम निषाद, नरेंद्र श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें