फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थाना क्षेत्र के रुधौली निवासी एक युवक ने गांव के कुछ लोगों पर रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रुधौली गांव निवासी मेराज अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 मई की रात करीब 11:00 बजे वह अपनी कार से करही से घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के पास सड़क पर एक मोटरसाइकिल खड़ी थी, जिस पर दानोकुइया निवासी फैयाज अहमद बैठे थे। मेराज ने उनसे बाइक को रास्ते से हटाने के लिए कहा, इस पर विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि फैयाज ने गालियां देते हुए हाथापाई की कोशिश की। मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कराया, जिसके बाद मेराज घर चले गए। अगले दिन 22 मई को दोपहर करीब तीन बजे वह एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। दानोकोइया गांव के पूर्व दिशा में स्थित एक चाय की दुकान के पास पहुंचे तो वहां मौजूद वसीम, शहबाज और मजीबुर्रहमान ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने कार से खींचकर मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव कराया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें