फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दिव्यांग बचों की पढ़ाई आसान बनाने के लिए दी जा रही वर्कशीट

Sat, 06 Sep 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को और आसान बनाने के लिए शासन ने एक अहम कदम उठाया है। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को दी जाने वाली वर्कशीट अब आठवीं तक के विद्यार्थियों को दी जाएगी। विभाग की ओर से इनका वितरण शुरू कर दिया गया है। इससे दिव्यांग बच्चों को पठन-पाठन में सहुलियत होगी।
विज्ञापन

जिले में करीब 22 दिव्यांग बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से अधिकतर बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। अब तक कक्षा चार से आठ तक के बच्चोंं को सामान्य बच्चों की तरह ही पाठ्य पुस्तकें दी जाती थीं। इसकी वजह से कई बच्चों को पढ़ाई में कठिनाई होती थीं। अब वर्कशीट का सहारा उन्हें पढ़ाई में मदद करेगा।
बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि वर्कशीट मिलने से बच्चों के लिए पढ़ाई सहज और रूचिकर बनेगी। वर्कशीट में सवाल-जवाब को चित्रों के जरिये आसान भाषा में समझाया गया है। इसमें बच्चों को सीखने की गति तेज होगी और वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए वर्कशीट वितरित की जा रही है। इसकी मदद से उनको पढ़ाई में आसानी होगी। हालांकि दृष्टि बाधित या फिर लो विजन वाले बच्चों को यह वर्कशीट नहीं दी जाएगी।

अभिभावकों और शिक्षकों को भी मिलेगी मदद
वर्कशीट केवल बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी सहायक साबित होगी। इससे अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई पर आसानी से नजर रख सकेंगे। वहीं शिक्षक बच्चों की प्रगति का आलकन कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें