फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का जनपदीय ट्रायल 15 को

Sat, 06 Sep 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष कुश्ती एवं बाॅक्सिंग पुरुष तथा प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का जिला और मंडलीय ट्रायल की तिथि घोषित की गई है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं 27 सितंबर से 18 अक्तूबर तक गोरखपुर, मेरठ और आगरा में आयोजित हाेंगी। यह जानकारी उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने दी। उन्होंने बताया कि कुश्ती सीनियर पुरुष वर्ग, सब जूनियर बालक कुश्ती और सीनियर पुरुष बाॅक्सिंग का जनपदीय ट्रायल 15 सितंबर को स्टेडियम में सुबह 10 बजे से आयोजित है। इसमें सफल होने वाले खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल 16 सितंबर को बस्ती जनपद में होगा। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रायल के समय आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र की छाया प्रति लाने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें