बसडीला गांव निवासी मृतक बिपुल के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : KHALILABAD
मार्बल के नीचे दबने से मजदूर की मौत
- ट्रक से मार्बल उतारने के दौरान हुई घटना
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के बसडिला गांव में मदरसे के निर्माण के दौरान मार्बल के नीचे दब जाने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर की मौत से परिजन गमगीन थे।
बसडीला निवासी बिपुल (27) पुत्र छब्बूलाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार को वह गांव के मदरसे के निर्माण में काम काम कर रहे थे। वह मदरसे में लगने के लिए आए मार्बल को ट्रक से उतार रहे थे। उसी दौरान ट्रक से उतरते समय वह मार्बल के नीचे दब गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग इलाज के लिए उन्हें सीएचसी सेमरियावां लेकर गए। जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बिपुल की मौत से परिजन गमगीन हैं। बिपुल का एक बेटा चार साल का और एक बेटी एक साल की है। बिपुल की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिवार के अन्य सदस्य गमगीन थे। सूचना पर दुधारा पुलिस मौके पर पहुुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ दुधारा प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिपुल के पिता छब्बूलाल ने तहरीर देकर घटना को इत्तेफाक माना है। इस लिए इसमे कोई भी केस दर्ज नहीं किया गया।