फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट सहित अधिवक्ता हित में होंगे कार्य

Mon, 05 Jan 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर कबीर चौरा पर मजार का दर्शन करते बार काउंसिल प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव -संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य प्रत्याशी अनिल कुमार श्रीवास्तव रविवार को जिले में अधिवक्ताओं से मिले। उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट सहित अन्य कार्य अधिवक्ता हित में किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही महान सूफी संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली कबीर चौरा मगहर में पहुंच कर कबीर की समाधि व मजार पर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान समाधि के पुजारी संत राम सरन दास व मजार के मोतवल्ली एडवोकेट सैदा हुसैन ने कबीर की जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने अधिवक्ता हित सहित पूरी दुनिया में अमन व भाईचारा के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत सुकून व शांति की अनुभूति हुई। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए चुनाव की तिथि घोषित हो गई है। संत कबीर नगर में जिले के अधिवक्ता 30 व 31 जनवरी को मतदान करेंगे।

इस अवसर पर सीडब्ल्यू सी अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरफराज नवाज आलम, अरुण कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष गोरख श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, एडवोकेट बिस्मिल्लाह, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश लाल श्रीवास्तव, विजय कुमार यादव, श्रवण कुमार अग्रहरि, प्रिया श्रीवास्तव, राम अनुज राय, सर्वेश श्रीवास्तव, विवेक चौधरी, सर्वेश चौबे कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें