संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मुख्य विषयों की प्री-बोर्ड परीक्षाएं छह जनवरी से शुरू होने जा रही हैं। प्रश्नपत्रों का वितरण हो चुका है। यह परीक्षाएं दोपहर 10.30 से 1:45 बजे तक होगी। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने प्री-बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्री-बोर्ड की परीक्षाओं के प्रश्न एचआर इंटर कॉलेज से वितरित किए जा रहे हैं। परीक्षा छह जनवरी से 20 जनवरी तक संचालित की जाएगी। संवाद