भाजपा के शक्तिवंदन कार्यक्रम में मुख्य अअतिथि का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष
संतकबीरनगर। भाजपा के जिला कार्यालय पर मंगलवार को शक्ति वंदन अभियान की कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ममता पांडेय ने कहा कि महिलाओं के हित में भाजपा सरकार कार्य कर रही है। महिलाओं का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएं दुनिया में प्रथम आ रहीं हैं। देश की महिलाओं ने रक्षा, आर्थिक राजनीतिक, शैक्षिक, खेल के क्षेत्रों में नेतृत्व किया है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने महिला समाज को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को चाय पर संवाद, 11 व 12 फरवरी को विधानसभा स्तर पर सम्मेलन, 12 से 21 फरवरी तक समाचार समूह से संपर्क, 22 फरवरी को प्रधानमंत्री का संजीव प्रसारण, 25 और 26 फरवरी को एनजीओ सम्मेलन होंगे।
जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान में महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है, किस तरह से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर करने का कार्य किया जा रहा है। संचालन भाजपा जिला महामंत्री कौशलेंद्र सिंह, अभियान संयोजक अनिरुद्ध निषाद, विधान सभा संयोजक अशोक यादव, भूपेंद्र तिवारी, श्रवण अग्रहरी ने संबोधित किया। कार्यशाला में जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, रामललित चौधरी, विनोद पांडेय, अमर राय, विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।