फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम से मिलने पहुंची महिलाओं ने विधायकों को घेरा

Mon, 08 Sep 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर विधायक का घेराव करतीं मगहर की महिलाएं
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर के काजीपुर रेहरवा और जोकहिया में शराब की दुकान हटाए जाने की मांग को लेकर महिलाएं सोमवार को डीएम से मिलने के लिए कलक्ट्रेट पहुंची। इसी बीच मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी व धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान भी पहुंच गए। महिलाओं ने दोनों विधायकों का घेराव कर दिया और आबादी से शराब की दुकान हटवाने की मांग की। आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर के काजीपुर रेहरवा व जोकहिया निवासी आशा देवी, रीना देवी, पूनम आदि के नेतृत्व में महिलाएं मोहल्ले में शराब की दुकान के कारण हो रही दिक्कतों से अवगत कराने के लिए कलक्ट्रेट पहुंची। महिलाओें ने कहा कि मोहल्ले में शराब की दुकान स्थापित होने के बाद नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे महिलाओं को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।
अभी महिलाएं डीएम से मिल भी नहीं पाई थी कि इसी बीच मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच गए। आक्रोशित महिलाओं ने दोनों विधायकों को घेर लिया और समस्या से अवगत कराते हुए शराब की दुकान को हटवाए जाने की मांग किया। इस पर विधायकों ने मौके पर मौजूद एसडीएम सदर को महिलाओं की समस्या सुनकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें