फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को दी सरकारी योजनाओं व आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा उपायों और शिकायत दर्ज कराने के तरीकों की जानकारी दी। टीमों ने महिलाओं से कहा कि वे किसी भी तरह के अन्याय के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाएं और परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की मदद लें।
जागरूकता कार्यक्रमों में महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। साइबर अपराध की शिकायत के लिए पोर्टल की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद की एंटी रोमियो टीम ने तामेश्वरनाथ, ब्लूमिंग बड्स स्कूल, सरैया बाजार, सूर्या इंटरनेशनल स्कूल और गोरखल में महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया। महिला थाना पुलिस ने ग्राम उनखास, महुली पुलिस ने नाथनगर, मेंहदावल पुलिस ने मरवटिया कला व सोनौरा और बेलहरकला पुलिस ने करमहिया में अभियान चलाया। धर्मसिंहवा पुलिस ने धर्मसिंहवा, सीकरी, गोरीराई और केचुआखोर में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को पंफलेट वितरित किए।
महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर संवाद किया। महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें