फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाएं निडर होकर रखें अपनी बात

Thu, 04 Jun 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को जिले के सभी थानों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने तथा किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया।
अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया। पुलिस कर्मियों ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी देकर इनके उपयोग के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन

पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया। कोतवाली खलीलाबाद, महिला थाना, महुली, धनघटा तथा धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को पंफलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
विज्ञापन

महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल शैली में संवाद करते हुए महिलाओं को सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। अधिकारियों ने महिलाओं से निडर होकर अपनी बात रखने तथा किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें