फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को लुभा रहीं सूरत की साड़ियां, युवतियों को प्लाजो-कुर्ती

विज्ञापन
मुखलिसपुर चौराहे पर कपड़े की खरीदारी करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। होली के त्योहार को लेकर बाजार में विभिन्न डिजाइन के कपड़ों की मांग बढ़ गई है। दुकानदारों ने होली के त्योहार के मद्देनजर पहले से ही तैयारी कर ली थी। ग्राहकों की मांग के अनुसार भी नए फैशन के कपड़े मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदार कई तरह के ऑफर भी दे रहे हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। महिलाओं में कॉटन की साड़ियां, युवाओं में टी-शर्ट, कुर्ता, जींस और युवतियों के बीच प्लॉजो कुर्ती की अधिक डिमांड है।
होली की खरीदारी के लिए शहर के गोला बाजार, नेहरू चौक आदि बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। कपड़ों की दुकानों पर ज्यादा ही भीड़ देखी जा रही है। कारोबारियों के अनुसार, अच्छी बिक्री हो रही है। कारोबार बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

युवक, युवतियां और महिलाओं के लिए बाजार में कपड़ों के नए फैशन ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। युवा फैशन के मुताबिक रेडीमेड कपड़ों को लेना पसंद कर रहे हैं। युवाओं के बीच में जींस का फैशन ट्रेंड में है। नार्मल ब्लू जींस के साथ ही दूसरे डार्क कलर्स की जींस ज्यादा बिक रही है। कुछ दुकानदार खरीदारी पर विशेष गिफ्ट दे रहे हैं।
महिलाओं में सूरत की साड़ियां, युवतियों में प्लॉजो कुर्ती की डिमांड ज्यादा है। युवतियों के लिए लांग कुर्ती, प्लॉजो कुर्ती, लांचा, पटियाला सूट, जयपुरी सूट, लांग फ्रॉक, लहंगा, गाउन आदि आए हैं। इनमें युवतियां सबसे ज्यादा प्लॉजो कुर्ती, नाइकी आदि लेना पसंद कर रहीं हैं। कपड़ा कारोबारी विवेक छापडिया का कहना है कि होली के मद्देनजर महिलाएं कॉटन की साड़ियां ज्यादा पसंद कर रहीं हैं। डिमांड के अनुसार ही कपड़े मंगाए गए हैं। बिक्री बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें