मेंहदावल बाईपास पर रूट डायवर्जन की तैयारी करती यातायात पुलिस।
संतकबीरनगर। होली पर्व को देखते हुए शहर के बाजारों में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके लिए यातायात पुलिस मेंहदावल बाईपास से बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की है। शहर के मेंहदावल बाईपास, नेदुला, सुगर मिल समेत अन्य स्थानों से बड़े वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
होली जिले में 14 मार्च को मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में तेजी से जुटा हुआ है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रवार मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जबकि नगर पालिका प्रशासन ने जलापूर्ति के लिए व्यवस्था बना ली है। होली मनाने में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए व्यवस्था बनाई गई है।
होली के दिन शहर में बड़े वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे में बड़े वाहनों को सरैया बाईपास से होकर तितौवा होते हुए धनघटा की ओर भेजा जाएगा।
शहर में बड़े वाहनों को मेंहदावल बाईपास पर रोका जाएगा। साथ ही डीघा बाईपास से शहर में आने वाले मार्ग पर भी बड़े वाहनों को रोका जाएगा। शहर के सभी चौराहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। संवाद