फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Sat, 08 Nov 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए ग्रामीणों से बातचीत की। थानों की एंटीरोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थल पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराध की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से बताया।
कार्यक्रमों के दौरान सभी को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें