फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला किसानों को किया सम्मानित

Mon, 16 Oct 2023 10:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कृषि भवन सभागार में रविवार को महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल ने अचार, मुरब्बा, जैम, जेली एवं अन्य उत्पाद खाद्य प्रसंस्करण के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। साथ ही कृषि क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्यों के लिए रवित्री देवी व शांति को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवकुमार वर्मा ने पशुओं के रखरखाव एवं पशुओं में टीकाकरण की जानकारी दी। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी उबैदुल्लाह ने सरकारी क्रय केंद्र पर धान खरीद के बारे में बताया। कृषक उत्पादक संगठन से हरकेश चौधरी पे ऑर्गेनिक खेती के बारे में एवं एफपीओ के सदस्य रवित्री देवी ने गोबर से खाद तैयार करने के बारे में जानकारी साझा की। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित तारा देवी, शांति देवी, दुर्गावती, सरिता देवी, पुष्प लता देवी विभिन्न प्रकार की जानकारियां एवं जैविक खाद व अन्य उत्पाद के बारे में जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा व जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक चौधरी ने विभाग में संचालित हो रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें