फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं और बालिकाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Wed, 29 Oct 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला बीट अधिकारियों ने जागरूकता अभियान चलाया। जनपद के सभी थानों ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के जगह-जगह महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

सभी थानों की एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चांदीडीहा, भदांह, बडा पड़ोखर, परसवा, धनघटा क्षेत्र के ग्रामसभा पौली, महुली क्षेत्र के ग्राम सभा अछती, दुधारा क्षेत्र के पकड़ी अराजी, सिसवा दाखिली, लोहरौली, करमाखुर्द, बेलहर क्षेत्र के पिपरा प्रथम, बेलवा सेंगर, धर्मसिंहवा क्षेत्र के भुलकी, पुनया, मेंहदूपार, कसया, केंचुआखोर, जमया, महिला थाना ने मेंहदावल बाईपास पर पर महिलाओं व बालिकाओं को पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया।
विज्ञापन

महिला बीट अधिकारी एवं मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें