- साड़ेखुर्द गांव के समीप मिले शव की शिनाख्त नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग स्थित साड़ेखुर्द गांव के समीप बृहस्पतिवार दोपहर में 40 वर्षीय महिला का शव मिला है। उसके दाहिने हाथ पर रामरतन के नाम से टेटू बना है। कान से खून आ रहा था और सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान नहीं हो पाई है।
मेंहदावल क्षेत्र के सांडे खुर्द गांव के पास बृहस्पतिवार को महिला का शव सड़क के किनारे बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की सूचना मेंहदावल पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। महिला के चेहरे व सिर पर चोट के निशान है। हाथ पर भी चोट है। पुलिस शव के पहचान का प्रयास कर रही है।
हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना तीनों बिंदुओं पर मेंहदावल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल रामकृपाल सिंह ने कहा कि प्रथमदृष्टया मामला दुर्घटना में मृत्यु का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।