फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला ने आमी नदी में कूद कर जान देने का किया प्रयास

Fri, 19 Jul 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक कलह बनी वजह, दो युवकों ने जान बचाई
विज्ञापन

मगहर कस्बे के मोहनलालपुर की रहने वाली

संवाद न्यूज एजेंसी



मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत मगहर कस्बे के मोहनलालपुर निवासी एक महिला पारिवारिक कलह से आजिज आकर बृहस्पतिवार की शाम आमी नदी में कूद कर जान देने का प्रयास किया। जिसे मोहल्ले के दो युवकों ने नाव लेकर उसकी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसके पति को चौकी पर ले गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नगर पंचायत मगहर के मोहनलालपुर मोहल्ला निवासी लगभग पचास वर्षीय महिला ने आमी नदी में कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। कबीर चौरा परिसर में स्थित प्राचीन पंचवटी शिव मंदिर के पास से नदी में महिला ने छलांग लगाई। पानी की धारा में बहते हुए देख मोहल्ले के आदर्श कुमार और धर्मेंद्र निषाद ने उसे बचाने के लिए तत्काल नाव को लेकर महिला के नजदीक पहुंच गए। उसके बाद पकड़ कर बाहर निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे पति, बेटे और सास, ससुर मारपीट करते हैं। इससे आजिज आकर जान दे रही थी। पुलिस के मुताबिक परिवारिक विवाद सामने आया है। महिला को उसके पति के साथ हॉस्पिटल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें