फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हल्दी मांगने पर पिटाई कर महिला को घर से निकाला

Thu, 19 Sep 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बखिरा। नकाही गांव की महिला को गांव में स्थित एक घर से हल्दी मांगना उसके परिजनों को बुरा लगा। परिजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला अनीता का आरोप है कि घर में हल्दी खत्म हो गया था। खाने में डालने के लिए वह 17 सितंबर को सुबह आठ बजे गांव में स्थित एक घर से जाकर हल्दी ले आई। इसकी जानकारी होने पर उसके पति महेश व पति के भाई दिनेश ने उसके कमरे में घुसकर उसे गाली देने लगे। दोनों भाइयों ने मिलकर उसे घसीटते हुए घर से बाहर निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति महेश व उसके भाई दिनेश पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें