फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़, घटना किसी को बताने पर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़, किसी को ने बताने की धमकी दी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ शुक्रवार को उसी गांव के आरोपी ने छेड़छाड़ की। शोरगुल करने पर किसी से घटना बताने पर जानमाल की धमकी देेते हुए आरोपी भाग गया। बाद में पीड़िता के पिता ने उलाहना दिया तो आरोपी की पत्नी एवं बेटी ने उन्हें भी धमकाया। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को आरोपी पर छेड़छाड़, बेटी एवं पत्नी पर गाली-गलौज, जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि वह दस जनवरी को पिता को भोजन पहुंचाने उनकी दुकान पर जा रही थी। रास्ते में गांव के बाहर खेत के पास गांव के ही रहने वाले परमहंस ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जानमाल की धमकी देेते हुए भाग गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी माता-पिता को दी। बाद में उसके पिता उलाहना देने आरोपी के घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपी की पत्नी और उसकी बेटी ने पीड़िता के पिता को जानमाल की धमकी दी। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और उसके पत्नी व बेटी पर जानमाल की धमकी देने के आरोप में केेेस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें