फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने महासचिव प्रियंका गांधी का प्रतिज्ञापत्र जारी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने महासचिव प्रियंका गांधी का प्रतिज्ञापत्र जारी किया
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जारी प्रतिज्ञापत्र में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारा विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पार्टी को इसका पूरा लाभ मिलेगा। वे रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर प्रियंका गांधी का प्रतिज्ञापत्र जारी किया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र में विधान सभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को लिए आरक्षित किया गया है। इसके साथ ही छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी भी दी जाएगी। आम जनता को साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा। महिलाओं को सरकारी बसों में यात्रा पूरी तरह से फ्री होगी और इसके लिए कोई किराया नहीं चुकाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। वृद्ध व विधवा को हर माह एक हजार रुपये पेंशन दी जाएगी ताकि वे अपना जीवन निर्वाह कर सकें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा बहुओं को 10 हजार रुपये प्रति माह मानदेय देने का प्रावधान घोषणापत्र में किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। कांग्रेस सत्ता में आएगी तो इसका पालन तुरंत सुनिश्चित होगा। इस दौरान महिला सभा की जिलाध्यक्ष मीनू सिंह, विजय गुप्ता, शाहिना, अंजू, सरोज कुमारी, अमित सिंह, बिट्टू, ज्ञानेंद्र, प्रशांत सिंह, चमन सिंह, संगीता, सोनी, रानी, अनीता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें