धनघटा। मनिकापार- मदरहिया मार्ग पर दो दिन पूर्व बाइक की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। मामले में धनघटा पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम टाड़ा निवासी सरिता (32) पत्नी रामप्रसाद 17 फरवरी की शाम मदरहिया रिश्तेदारी से पैदल घर टाड़ा लौट रही थीं। जब वह मदरहिया-मनिकापार मार्ग पर भेड़ापाकड़ गांव के निकट पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सरिता को सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल और फिर मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया जहां बृहस्पतिवार को सरिता की मौत हो गई। संवाद