संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान कुल 514 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। इस अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नाैजिया ने बताया कि शासन के निर्देश शत-प्रतिशत लोगाें की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए आशा, एएनएम और सीएचओ को लगाया गया है। बृहस्पतिवार को पौली, हैंसर बाजार, नाथनगर, खलीलाबाद, सेमरियावां, बघौली, मेंहदावल, बेलहरकला व सांथा में आभा आईडी बनाई गई। उन्होंने बताया कि आभा आईडी बनाने में जो स्वास्थ्य कर्मी लगाए गए हैं, उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। संवाद