संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के अमिया गांव में मंगलवार को बाइक की टक्कर से पैदल जा रही महिला घायल हो गई। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और महिला को एंबुलेंस से सीएचसी नाथनगर पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार अमिया निवासी सुनीता (40) पत्नी रामभूज पैदल जा रही थीं। इसी दौरान बाइक की टक्कर से वह घायल हो गईं। पीआरवी कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी महुली पुलिस को दी। पुलिस की सक्रियता से घायल का समय से उपचार हो गया। संवाद