फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करंट लगने से महिला की मौत

Tue, 05 Aug 2025 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र स्थित लगुनही गांव में करंट की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल आए। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मुंडेरवा थाना क्षेत्र के लगुनही गांव निवासी परमा देवी(55) पत्नी श्यामलाल मंगलवार को सुबह 11 बजे के करीब अपने घर के बाहर उगी घास को काट रही थी। उनके घर के बाहर लगे बिजली के पोल से परमा देवी के घर में गए केबल के साथ लगा हुआ अर्थिंग वाला लाेहे का तार टूटकर गिरा हुआ था। जिसमे करंट प्रवाहित हो रहा था। अंजाने में परमा देवी से अर्थिंग का तार छू गया। जिसके बाद वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गई।
घटना देखकर मौके पर मौजूद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें लेकर निजी साधन से संतकबीरनगर जिला अस्पताल एमरजेंसी पहुंचे। जहां पर डाॅक्टर की टीम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बस्ती के महिला की करंट के चपेट में आने से मौत की सूचना जिला अस्पताल से मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिसके बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिये सौप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें