फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएचसी मेंहदावल में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 31 Jul 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मंदोदरी देवी के रोते बिलखते परिजन ।
विज्ञापन
मेहदावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में इलाज के दौरान महिला मरीज की मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष तथा स्थानीय विधायक मौके पर पहुंचे और सीएचसी अधीक्षक से सवाल-जवाब किया और पुलिस को परिजनों से तहरीर लेते हुए मुकदमा दर्ज करने की बात कही तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि मेंहदावल नगर पंचायत के बनकटा मुहल्ला निवासी सुरेंद्र उपाध्याय की पत्नी पत्नी मन्दोदरी (55) को बेचैनी समेत कई परेशानी होने पर परिजन उन्हें सुबह 10 बजे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. रंजीत अग्रहरी ने इलाज शुरू किया और शुगर व ब्लड प्रेशर आदि की परेशानी बताते हुए दवा लिखी। इसपर परिजन संतुष्ट नहीं हुए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आरडी गौरव को दिखाया।
उन्होंने मरीज को एडमिट करते हुए इलाज शुरू किया। इस दौरान ही मरीज मुंह से झाग निकलने लगा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान उनके मोहल्ले के और लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही तत्काल थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वदवन सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी को हुई और वह भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। घटना की जानकारी लेने के साथ ही इलाज करने वाले चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इन्द्रदेव गौरव से सवाल-जवाब शुरू कर दिया। विधायक ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध केस दर्ज करने की बात कही। क्षेत्राधिकारी ने तत्काल पीड़ित परिजनों से वार्ता कर मुकदमा पंजीकृत करने का आश्वासन दिया। तब जाकर दो घंटे के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें