फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के डुमरिया बाबू गांव में कुछ लोगों ने एक महिला पर धारदार हथियार और लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर गंभीर वार से लहूलुहान हुई महिला अचेत होकर गिर पड़ी। आरोपितों ने थाने जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरिया बाबू निवासी अनीता देवी पत्नी बलिराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे राजकुमारी पत्नी दिलीप यादव सरिता व दिलीप गोलबंद होकर आए।
आरोप है कि राजकुमारी ने धारदार हथियार से उनके सिर पर वार कर दिया। इसी दौरान दिलीप ने लाठी से उनकी पीठ पर वार कर लहूलुहान कर दिया। हमले में अनीता देवी अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ीं। शोर सुनकर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित धमकी देते हुए भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपितों पर प्राणघातक हमले का प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें