सांथा। एक सप्ताह पहले सांथा फीडर से नंदौर फीडर जोड़े जाने से उपभोक्ता बिजली कटौती से परेशान हैं। उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। यदि बिजली रहती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश हैं। उपभोक्ताओं ने सांथा फीडर से बिजली आपूर्ति दने की मांग की है, साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बिजली उपकेंद्र मेंहदावल से नंदौर फीडर की आपूर्ति की जा रही है। सांथा क्षेत्र के गनवरिया, लोहरसन, सांथा, करनजोत, बेलवा मिश्र, रमवापुरमिश्र, खजुरिया, मुड़िलाकला आदि गांवों में पहले सांथा फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती थी, लेकिन बिजली आपूर्ति नंदौर फीडर से जोड़ दिए जाने के कारण उपभोक्तंाओं को कटौती की मार झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 12 से 14 घंटों तक कटौती किए जाने की वजह से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।