फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भूमि विवाद में महिला और बेटी से मारपीट, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में भूमि और घरेलू विवाद को लेकर महिला व उसकी बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रसूलपुर निवासी मंजू देवी पत्नी स्वर्गीय सदानंद ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 23 जुलाई की शाम करीब चार बजे भूमि और घरेलू विवाद को लेकर उनके पट्टीदार हरिनायक पुत्र जगदीश नायक तथा सुनीता पत्नी हरिनायक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने उन्हें और उनकी बेटी नेहा नायक को लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पीट दिया।
पीड़िता का आरोप है कि मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोपित जाते समय जान से मारने की धमकी भी देते रहे। एसओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता मंजू देवी की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें