फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पति को फूल लाने भेज झाड़-फूंक कराने गई महिला से छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट के पास झाड़-फूंक कराने गई महिला ने बाबा पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि बाबा ने उसके पति को फूल लाने के बहाने चौराहे पर भेज दिया। इसके बाद उसे अकेला पाकर छेड़खानी की।
शोर मचाने पर जातिसूचक शब्दों से गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की तहरीर पर हरपुर बुदहट पुलिस ने केस दर्ज कर महुली थाना को ट्रांसफर कर दिया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई व जांच शुरू कर दी है। जिले के महुली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के अनुसार, वह 14 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे पति के साथ झाड़-फूंक कराने हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी बाबा भास्कर तिवारी के पास गई थी। महिला का आरोप है कि बाबा ने उसके पति बालकेश को फूल लाने के लिए चौराहे पर भेज दिया।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक, पति के वहां से जाने के बाद बाबा ने उसे अकेला पाकर छेड़खानी शुरू कर दी। उसने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोपी पर छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना के बाद महिला ने हरपुर बुदहट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसओ महुली दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि हरपुर बुदहट थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महुली ट्रांसफर कर दिया है। प्रकरण में लगाए गए आरोपों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें