फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चाैपाल में महिलाओं को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत सोमवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। वहीं, ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया।
एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा और किसी भी तरह के उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। टीमों ने महिलाओं से कहा कि वे किसी भी अन्याय के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाएं और परेशानी होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, बाल सहायता हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। साइबर अपराध की शिकायत के लिए साइबर अपराध पोर्टल के उपयोग के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में पटखौली और जिला अस्पताल, महिला थाना बड़गो, महुली थाना के घोरहट, मेंहदावल थाना के सीएचसी मेंहदावल और रोडवेज तिराहा, बखिरा थाना के रानीपुर और नारायणपुर, बेलहरकला थाना के बेलवा सेंगर गांव में महिलाओं, बालिकाओं और स्कूली छात्राओं को पंपलेट बांटकर सुरक्षा उपाय बताए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें