ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तीन दिनों से सुबह शाम आसमान में तेज कोहरे के साथ ही हवा चल रही है जिससे गलन बढ़ती जा रही है, लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। वही वाहनों चालक सुबह और शाम को लाइट जलाकर चल रहे है।
ठंड बढ़ने के साथ बिजली की कटौती भी बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों को पानी आदि भरने में काफी दिक्कतें हो रही है। दिसंबर माह में दिन बीत चुका है।
आसमान में घना कोहरा छाने लग रहा है। सुबह और शाम में कोहरा अधिक होने के साथ ही गलन बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ठंड के कारण लोग सुबह और शाम में सड़कों पर कम ही दिख रहे है। मंगलवार को बदले मौसम ने लोगों के लिबास बदल दिए।
ठंड का एहसास हुआ तो लोगों ने आग जलाकर राहत की सास ली। वही ऊनी वस्त्रों की बिक्री करने वाले दुकानदार भी ठंड बढने से काफी खुश है। उन्हे उनकी दुकानदारी अच्छी होने की संभावना दिख रही है।
गोला बाजार में रहने वाले दिलीप अग्रहरि, बजरंगी लाल आदि का कहना है कि सुबह ही बिजली कट जा रही है। जिससे सबसे ज्यादा गर्म पानी की दिक्कत उत्पन्न हो जा रही है।
बिजली विभाग को चाहिए कि सुबह के समय कटौती बंद करे, जिससे की पानी की समस्या न हो। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार देहात क्षेत्र में भी अलाव की व्यवस्था न होने से गरीब व असहाय लोग परेशान है। क्षेत्र के करमैनी, बढ़या, मिश्रौलिया, हनुमानगंज चौराहा, ढोढ़ बाजार व नौलखा जैसे प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।