फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से लूटे ट्रक के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 15 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की रात धनघटा पुलिस ने उमरिया बाजार के पास से एक लूटे ट्रक के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

 पुलिस के मुताबिक बरामद ट्रक 9/10 दिसंबर की रात आईआई एम रोड मलियाव, लखनऊ सरस्वती पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा था। बदमाश चालक को बंधक बनाने के बाद ट्रक लेकर भाग निकले थे।
थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह यादव ने बताया कि सोमवार की रात उमरिया बाजार के पास एक पंप पर संदिग्ध हालत में  ट्रक खड़ा था। जब ट्रक चालक से पूछताछ की गई तो वह कोई बात साफ नहीं बता पाया। ट्रक चालक और उसके साथी से जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ट्रक लूटा गया है।
विज्ञापन

 आरोपियो ने बताया कि हरियाणा का ट्रक लखनऊ में एक पंप पर खड़ा था। जिसका चालक शीशा बंद करके अंदर सो रहा था। शीशा तोड़कर वह अंदर घुस गए और चालक को अपने कब्जे में करने के बाद ट्रक लेकर सीतापुर रोड पर चल दिए।
 लखनऊ से करीब 30 किलोमीटर दूर जाने के बाद उन्होंने चालक को धक्का देकर ट्रक से गिरा दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। एसओ ने बताया कि ट्रक को आजमगढ़ जिले में ले जाने के उद्देश्य से बदमाश उसे उमरिया बाजार के रास्ते लेकर जाना चाह रहे थे।
विज्ञापन

 पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान दुर्गेश कुमार निवासी पीपीगंज, संतोष कुमार जायसवाल निवासी राजाबारी थाना पीपीगंज जिला गोरखपुर के रूप में हुई।
इस घटना का मास्टरमाइंड नौशाद खान पिडजातगान, थाना बहराऊ, जिला ज्योतिबाराव फूले नगर भागने में सफल रहा। बरामद ट्रक  के मालिक को सूचना दी गई। इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें