धनघटा। बारिश का महीना हो या बे मौसम हुई बारिश के कारण धनघटा में हो रहे जल भराव की समस्या से अब जल्द ही निजात मिल जाएगी। तीन करोड़ की लागत से तीन किलोमीटर नाला का निर्माण कार्य तेजी से होने लगा है।
राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण के साथ एनएच के जरिए नाला का निर्माण तो पहले ही कराया जा चुका है। लेकिन, धनघटा उमरिया बाजार मार्ग में जल निकासी की व्यवस्था न होने से जल भराव की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इस मार्ग पर नाला निर्माण की मांग को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि कई बार शासन में मांग कर चुके थे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि की मेहनत रंग लाई और नगरीय जल निकासी योजना के तहत शासन तीन किलोमीटर लंबा नाला का निर्माण करने के लिए करीब तीन करोड रुपये अवमुक्त मुक्त कर दिया गया। धनघटा चौक के पास से शिव मंदिर होते हुए ढढ़वा ताल में जाकर इस नाले के रास्ते से जल निकासी होगी।
धनघटा में तीन किलोमीटर लंबे नाला का निर्माण कराए जाने के लिए कागजी कोरम पूरा करने के बाद नाला का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। सड़क के बीच से दोनों तरफ नौ मीटर के अंदर नाला का निर्माण कार्य होगा। धनघटा शिव मंदिर से होकर ढढ़वा ताल में जाकर नाला मिलेगा।
- उमेश चंद्र पासी,
ईओ नगर पंचायत हैंसर बाजार