सेमरियावां। ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में यह चर्चा तेज हो गई है कि सरकार ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों की तरह ब्लॉक प्रमुखों के स्थान पर भी प्रशासक नियुक्त करेगी या फिर समय से चुनाव कराए जाएंगे। हालांकि, शासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक निर्णय नहीं आया है, जिससे जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
सेमरियावां, बेलहर कला, मेंहदावल, सांथा, खलीलाबाद, बघौली, नाथनगर, पौली और हैंसर बाजार विकास खंडों में प्रमुखों का कार्यकाल एक साथ समाप्त हो रहा है। ऐसे में आगामी व्यवस्था को लेकर सभी की निगाहें शासन के फैसले पर टिकी हैं। ब्लॉक प्रमुखों का मानना है कि यदि चुनाव कराने में समय लगता है तो प्रशासक नियुक्त किए जाने से
प्रदेश सरकार हर निर्णय जनहित को ध्यान में रखकर लेती है। ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों की तरह ब्लॉक प्रमुखों के मामले में भी जो फैसला होगा, उसका स्वागत किया जाएगा। यदि प्रशासक नियुक्त किए जाते हैं तो विकास कार्य बाधित नहीं होंगे। वहीं, विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को उठा रहा है।
मजहरुन्निशा, ब्लॉक प्रमुख सेमरियांवा