फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा तो टेंपो से भाग चले यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा तो टेंपो से भाग चले यात्री
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के नाथनगर के निकट निविहवा पोखरा के पास शुक्रवार को टेंपो में बैठे युवक को मिर्गी का झटका आने लगा तो अन्य यात्री भागने लगे। चालक भी युवक को नीचे उताकर टेंपो लेकर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और युवक को नाथनगर सीएचसी भेजवाया।
लोगों ने बताया कि सवारियों को लेकर टेंपो चालक मुखलिसपुर से नाथनगर की तरफ जा रहा था। टेंपो जैसे ही निविहवा पोखरा के निकट पहुंचा, उसी दौरान अचानक उसमें बैठे एक युवक को मिर्गी का दौरा पड़ गया। टेंपो में बैठे अन्य यात्री चिल्लाने लगे। चालक ने टेंपो रोक दिया और युवक को नीचे उतारकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के किनारे युवक को तड़पता देख अधिक संख्या में राहगीर जुट गए। लोग बचाव के निदान को सुझाया, लेकिन कोई अस्पताल ले जाने के लिए आगे नहीं आया। सूचना पर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक को सीएचसी नाथनगर भेजवा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें