धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र ग्राम भरवल पर्वता में शनिवार को बहू की पिटाई का विरोध करने पर बेटे ने पिता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सीएचसी हैंसर बाजार में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बेटे के खिलाफ तहरीर धनघटा पुलिस को दी है।
जानकारी के अनुसार, भरवल पर्वता गांव निवासी राहुल आए दिन शराब के नशे में पत्नी को मारता पीटता है। शनिवार शाम राहुल शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली देते हुए अपनी पत्नी को मारना पीटना शुरू कर दिया। घर पर मौजूद पिता राम प्रकाश ने जब बचाव करने का प्रयास किया तो बेटे राहुल ने अपने पिता राम प्रकाश को लाठी से मार-पीटकर लहूलुहान कर दिया।
घायल को सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने अपने बेटे के खिलाफ धनघटा पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक जेपी दूबे ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद