फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीजे बजाने का किया विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट

Wed, 19 Feb 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/मेंहदावल। मेंहदावल थाना क्षेत्र के सीयर गांव में परीक्षा के दौरान डीजे बजाने का विरोध करने पर विपक्षियों ने एक व्यक्ति के घर पर पथराव कर दिया। घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ भी की। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीयर गांव निवासी पीड़ित देवता त्रिपाठी के घर में बच्चों की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान उनके घर के करीब रहने वाले कुछ लोग तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। इस बात का उनके परिवार के लोगों ने रात में विरोध कर दिया। इस बात से नाराज होकर बुधवार की सुबह उनके गांव के रहने वाले रामदवन, झीनक, विशाल, बलराम तथा कुछ अन्य अज्ञात लोग उनके घर पर चढ़कर गाली गुप्ता देने लगे। विरोध करने पर उनके घर का दरवाजा तोड़ दिया और उनके साथ ही बेटे संतोष व राजेश पर धारदार हथियार से हमला भी कर दिया। मारपीट की इस घटना में घर के सभी लोगों को काफी चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें