फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गेहूं खरीदारी कहीं धीमी तो कहीं तेज

विज्ञापन
नवीन मंडी में गेहूं की तौल करते कर्मचारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में मंडी क्रय केंद्रों पर गेंहू की खरीद जारी है। कहीं पर गेंहू की खरीद तेज है तो कहीं पर धीमी। नवीन मंडी क्रय केंद्र पर अब तक 26 कुंतल गेहूं की खरीदारी हो चुकी है। 24 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 408 मीट्रिक टन की खरीदारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

गेंहू की खरीद के लिए जनपद में 48 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग की विपणन शाखा (एफसीएफ) के 22, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के तीन, उत्तर प्रदेश सहकारी संघ (पीसीएफ) के 22 और उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी समिति का एक केंद्र शामिल है। इन केंद्रों पर 17 मार्च से गेहूं खरीद शुरू हुई है।
नवीन मंडी खलीलाबाद परिसर में मंडी के क्रय केंद्र प्रभारी रामचेत ने बताया कि खरीदारी तेजी के साथ हो रही है। उम्मीद है कि लक्ष्य के सापेक्ष खरीदारी कर ली जाएगी। खरीदे गए गेहूं को सुरक्षित रखवाया जा रहा है। मेंहदावल के सोनबरसा में विपणन गोदाम पर सरफरा निवासी किसान अशोक सिंह का गेहूं पल्लेदार तौल कराने में जुटे थे। एसएमआई के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि अधिक से अधिक किसान गेहूं खरीदारी के लिए जनसंपर्क करने गए हैं। किसान सरकारी गोदाम पर गेहूं बेचने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अभी तक 400 कुंतल गेहूं की खरीदारी की जा चुकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें