महुली। क्षेत्र के अलीनगर और नोक्ता गांव के सिवान में गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। जब तक तक आग को बुझाया गया तब तक किसानों की 10 से 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर महुली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई।
सोमवार की दोपहर 2:00 बजे के लगभग अलीनगर और नोक्ता गांव के बीच गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा और धूप के कारण आग बहुत तेजी से फैल गई। ग्रामीणों आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। इसी बीच ट्रैक्टर से खेत की जुताई करके आग को बढ़ने से रोका गया, और पंपसेट से खेत में पानी भरा गया, तब आग बुझ सकी।
थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय अपने सहयोगियों के साथ आग को काबू करने में जुट गए और वहां मौजूद सभी लोगों का आभार जताया। इस अग्निकांड में नीतीश यादव पुत्र कृष्ण कुमार यादव, हरिलाल, राधेश्याम, विश्वभर आदि की गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।