फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सहालग आज से, बरात घर पहले से ही बुक

Thu, 05 Feb 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मैरेज हाल की फोटो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सहालग चार फरवरी से शुरू हो रहा है। ऐसे में बरात घरों में बुकिंग भी तेज हो गई है। बड़ी संख्या में एडवांस बुकिंग उन शादियों के लिए हो चुकी है, जो इस माह फरवरी में होने वाली हैं। करीब एक माह से सन्नाटा छाए रहने के बाद अब बरात घरों में रौनक लौटने लगी है। इसके लिए उनकी सजावट और सफाई का काम भी तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में करीब 60 मैरिज हाल ऐसे हैं जिनमें 40 हजार से लेकर तीन लाख रुपये तक में बुकिंग होती है। वहीं वर और कन्या पक्ष के लोगों ने काफी पहले ही अपनी बुकिंग करा रखी है। शहर के नेदुला स्थित बरात घर के संचालक राधेश्याम ने बताया कि छोटे कार्यक्रमों की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। बताया कि फरवरी में लगभग 12 शुभ मुहूर्त हैं। हालांकि, फरवरी की अधिकांश तारीखें पहले से ही बुक हो चुकी हैं। इसी तरह से मेंहदावल और धनघटा कस्बे में भी वर और कन्या पक्ष के लोग बुकिंग से पहले मैरिज हाल सुविधाएं देखना पसंद कर रहे हैं। वाहनों की पार्किंग क्षमता न होने के कारण कई बरात घर अब भी खाली हैं, लेकिन जहां सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं वहां कुछ तारीखों के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। मैरिज हाल संचालक ने बताया कि अब इस समय फरवरी से लगायत जून तक की बुकिंग चल रही है। हालांकि फरवरी की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें