मगहर के काजीपुर चौराहे पर पलटी ट्राली-संवाद
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुलिस चौकी मगहर के अंतर्गत काजीपुर चौराहे पर बुधवार को तेज रफ्तार जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उसकी चपेट में घटना स्थल पर खड़ी एक बाईक आकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। कस्बे के व्यस्ततम चौराहे काजीपुर में घटना के समय इसकी चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया नहीं तो कोई भी बड़ा हादसा होने से इन्कार नहीं किया जा सकता था। लोग बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था बनाई।