फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मौसम की तल्खी जारी, दो डिग्री और बढ़ा अधिकतम तापमान

Thu, 24 Apr 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी होने के बाद धूप से बचने सिर पर दुपट्टा रखकर घर जातीं छात्राएं।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम की तल्खी जारी है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री और बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बीच बिजली की कटौती ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है। बिजली न रहने से पंखा, कूलर बेकार हो जा रहे हैं। धूप का असर यह है कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा हैै। लोग तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर गमछा बांधकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बृहस्पतिवार को बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे लोग भीषण गर्मी से बेहाल है। सुबह से ही तेज धूप के चलते लोग घरों से निकलने में कतराते लगे हैं। जो लोग जरूरी काम से घर से बाहर निकले वह लोग कुछ दूर चलने के बाद छांव की तलाश में जुट जा रहे हैं। उन्हें जहां पर भी छांव दिख रहा है वहीं ठहर जा रहे हैं।
ऐसा ही नजारा मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे देखने को मिल रहा है। इस समय कक्षा आठ तक के बच्चों की कक्षाएं सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक चल रही है।
विज्ञापन

दोपहर में छुट्टी होने पर बच्चों को झुलसा देने वाली हवा के झोंके को झेलना पड़ रहा है। ऐसे में कई अभिभावक बच्चों को तेज धूप से बचाने के लिए छाता, टोपी लेकर आ रहे हैं। इस बीच बिजली की कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में करीब 12 घंटे की कटौती हो रही है। जिसके कारण पंखा, कूलर बेकार हो जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। सुबह पांच बजे बिजली गुल होने से पानी का भी संकट खड़ा हो रहा है। शहर में भी पछुआ हवा के चलते बार-बार बिजली की आवाजाही बनी हुई हैं। कारण यह है कि बार-बार ट्रिपिंग हो रहा है। उपभोक्ता राम कवल, परमहंस आदि का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें