फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नौतपा में बदले मौसम के तेवर, तीन दिन गरज-चमक और फुहार के आसार

Fri, 29 May 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संतकबीरनगर। नौतपा के बीच मौसम के तेवर थोड़े ढीले पड़ते दिख रहे हैं। गृहस्पतिवार को दिन में धूप और गर्मी बरकरार रही। लोगाें को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे लोगों को उमस और तपिश से कुछ राहत मिल सकती है।

सुबह के समय तेज धूप रही। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वह लोग गमछा बांधकर बाहर आए और काम निपटाने के बाद घर लौट गए। वैसे भी छुट्टी का दिन होने के चलते लोग घरों में ही रहे। शाम के समय मौसम में बदलाव हुआ और बदली छा गई।
विज्ञापन

पूर्वानुमान है कि 29 से 31 मई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने, तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र का असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। दोपहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, लेकिन दक्षिण-पूर्वी हवाओं के चलते पारा ज्यादा नहीं चढ़ सका। मौसम विभाग और मौसम विज्ञानियों के अनुसार नौतपा के दूसरे चरण में शुक्रवार से शनिवार के बीच मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की फुहारें पड़ने की संभावना जताई गई है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के मैदानी और तराई इलाकों में ठंडी हवाओं का असर बढ़ा है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर बनी ट्रफ रेखा बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी खींच रही है। इसी वजह से वातावरण में उमस और बादलों की सक्रियता बनी हुई है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या से जारी मौसम आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन व्यापक बारिश के संकेत नहीं हैं। मई के अंतिम दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 29 से 31 मई के बीच गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। यदि मौजूदा मौसम प्रणाली सक्रिय बनी रही तो तापमान में गिरावट आने के साथ उमस से भी कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें