संतकबीरनगर। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध काली फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। यातायात पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, आमजन में जागरूकता बढ़ाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का संदेश देने में मदद मिलती है।