फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बदला मौसम, तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

Tue, 03 Feb 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सुबह के समय छाया रहा कोहरा-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मंगलवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। दोपहर में धूप निकली, लेकिन अचानक मौसम बदल गया और आसमान में बादल छाए गए। इसके साथ ही तेज हवा के बीच बूंदाबांदी हुई। इससे ठंड बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम में उतार- चढ़ाव बना रहेगा और बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 50 मीटर से कम रही। इसके कारण हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। छोटे वाहन बड़े वाहनों के पीछे होकर चले और किसी प्रकार अपने गंतव्य तक पहुंचे। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन एक बजे के बाद फिर अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब चार बजे तक यह स्थिति बनी रही। जिससे ठंड बढ़ गई और लोग परेशान दिखाई दिए। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ी। बच्चे ठंड से परेशान दिखे। हालांकि चार बजे के बाद फिर मौसम साफ हो गया। इस बीच किसानों की निगाहें आसमान पर टिकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें